Jamia Firing : गोली चलाने वाले शख्स का नाम गोपाल, Fb पर था फायरिंग से पहले LIVE

Jamia Firing : गोली चलाने वाले शख्स का नाम गोपाल, Fb पर था फायरिंग से पहले LIVE

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-30 08:47 GMT
हाईलाइट
  • घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • जामिया इलाके में एक शख्स ने चलाई गोली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीएए को लेकर बवाल कम नहीं हो रहा है। आज (गुरुवार) जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी। गोली से एक छात्र घायल हो गया है। छात्र को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले शख्स की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। 

फेसबुक पर था LIVE:

गोली चलाने से पहले गोपाल फेसबुक पर लाइव भी हुआ था। उसने कई वीडियो अपलोड किया है। वहीं उसने एक पोस्ट भी लिखा है, शाहीन बाग, खेल खत्म हो गया। फेसबुक पर गोपाल ने खुद को रामभक्त बताया है। 

                                   

घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति पिस्टल लेकर सीएए का विरोध कर रहे लोगों के सामने आया है। एक चश्मदीद ने कहा कि बंदूकधारी ने कहा, "मैं तुम्हें आजादी देता हूं। इसके बाद उसने विरोध कर रहे लोगों को धमकाते हुए गोली चला दी।" जब हमला हुआ तब राजघाट की ओर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। युवक ने जब फायरिंग की तब पुलिस सिर्फ देखती रही। 

                           

घायल छात्र की पहचान शादाब के तौर पर हुई है। वह जामिया विश्वविद्यालय का छात्र है। गोली उसके हाथ पर लगी है। दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने पर गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। गोपाल के पास से बंदूक बरामद कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Tags:    

Similar News