जापानी पीएम को कुर्ता पायजामा पहन देख याद आया गाना ..'मेरा कुर्ता है हिंदुस्तानी'

जापानी पीएम को कुर्ता पायजामा पहन देख याद आया गाना ..'मेरा कुर्ता है हिंदुस्तानी'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-14 04:41 GMT
जापानी पीएम को कुर्ता पायजामा पहन देख याद आया गाना ..'मेरा कुर्ता है हिंदुस्तानी'

डिजिटल डेस्क,अहमदाबाद। मेरा जूता है जापानी...फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में राज कपूर का ये गाना आपने कई बार देखा और सुना होगा। इस गाने में दिल के अलावा बाकी सब विदेशी है। कई सालों के प्रयास के बाद अब विदेशी भी भारतीय फैशन के दीवाने हो गए है। बुधवार को अपनी 2 दिवसीय यात्रा पर आए जापान के पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी एकी आबे ने जब हिंदुस्तानी लिबास पहना तो यकीनन लोगों के जहन में राज कपूर का यही गाना गूंज रहा होगा, लेकिन इसके बोल कुछ ऐसे होंगे..मेरा कुर्ता-पायजामा है हिंदुस्तानी।

जापनी पीएम का हिंदुस्तानी लिबास सबके मन को भा गया। अपनी यात्रा के पहले दिन अहमदाबाद पहुंचे जापानी पीएम शिंजो पर सबकी नजरें टिक गईं। टिकती भी क्यों ना, शिंजो और उनकी पत्नी भारत जापान की दोस्ती का जश्न भारतीय फैशन से मना रहे थे। 

अहमदाबाद में शिंजो सफेद कुर्ता पायजामा और नीली नेहरू जैकेट पहने नजर आए। वहीं उनकी पत्नी ने गुलाबी रंग के सलवार सूट और क्रीम कलर का दुपट्टा पहना था। शिंजो और उनकी पत्नी को भारतीय कपड़ों में देख हम हिंदुस्तानियों का दिल खुश हो गया। 

पीएम शिंजो और उनकी पत्नी ने भारतीय परिधान क्या पहनें, लोग उनके दीवाने ही गए और दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती को देख बाहरी ताकतें जल गई। शिंजो का परिधान बिल्कुल वैसा ही था, जैसे पीएम मोदी अपनी विदेश यात्राओं में पहनते हैं। केवल दो दिन की यात्रा पर आए जापान के पीएम का भारतीय परिधान को महत्व देना केवल भारत के प्रति सम्मान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और फैशन को किसी जश्न की तरह मनाने जैसा है।

शिंजो और उनकी पत्नी के भारतीय फैशन के देख यही कहा जा सकता है। कि भारत में आकर शिंजो का दिल भी हिंदुतानी हो गया है।

 

Similar News