BJP से बढ़ रही दूरियां, झारखंड की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JDU

BJP से बढ़ रही दूरियां, झारखंड की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JDU

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-05 13:31 GMT
BJP से बढ़ रही दूरियां, झारखंड की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JDU
हाईलाइट
  • ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए-बीजेपी
  • प्रदेशाध्यक्ष सालखन मुर्मू ने दिया बयान
  • बीजेपी और जेडीयू में बढ़ रही दरार

डिजिटल डेस्क, रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड झारखंड की सभी 81 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने ये ऐलान बुधवार को किया है। जमशेदपुर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में मुर्मू ने कहा कि पार्टी इस बार झारखंड में बिना गठबंधन किए चुनाव लड़ेगी। मुर्मू ने कहा कि जदयू अकेले चुनाव लड़ने के साथ ही, जीतकर अपने दम पर सरकार भी बनाएगी।

लोकसभा चुनाव के बाद फिर सत्ता में आई मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल न होना और फिर बिहर मंत्रिमंडल विस्तार करने पर भाजपा को जगह न देकर जदयू ने अपने इरादे पहले ही जाहिर कर दिए थे। इसके बाद  झारखंड में अकेले लड़ने का ऐलान कर जदयू ने बीजेपी से बढ़ती दूरियां को उजागर कर दिया है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिलने के बाद क्षेत्रीय दलों के सामने अस्तित्व को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

क्षेत्रीय दलों ने ही मुर्मू के बयान पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है, कई दल उन्हें समझदार बता रहे हैं तो वहीं कुछ दलों ने इसे गलती भी करार दिया है। झारखंड में जदयू की सहयोगी बीजेपी ने मुर्मू के इस बयान पर विरोध जताया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन अच्छी तरह से कर रही है। बहुमत मिलने के बाद भी अपने सहयोगियों को सम्मान दे रही है। इसलिए ऐसी बयानबाजी करने से सहयोगी दलों के नेताओं को बचना चाहिए।

राजनीति जानकारों का मानना है कि देश और राज्य की सरकारें इस समय स्थायी सरकारों पर भरोसा जता रही हैं। जदयू के झारखंड अध्यक्ष का ये बयान ऐसे समय आया है, जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ट्विटर पर इफ्तार के फोटो शेयर करने से बवाल मचा हुआ है। दरअसल, गिरिराज ने नीतीश और रामविलास पासवान की फोटो शेयर कर लिखा था कि कितना अच्छा होता कि नेता इस तरह नवरात्रि पर भंडारे का आयोजन भी करते। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News