क्रू मेंबर्स की भूल से बिगड़ा फ्लाइट का केबिन प्रेशर, यात्रियों के कान-नाक से बहने लगा खून

क्रू मेंबर्स की भूल से बिगड़ा फ्लाइट का केबिन प्रेशर, यात्रियों के कान-नाक से बहने लगा खून

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-20 04:41 GMT
हाईलाइट
  • क्रू की भूल से बिगड़ा केबिन प्रेशर
  • यात्रियों के कान-नाक से बहने लगा खून।
  • जेट एयरवेज की फ्लाइट में क्रू मेंबर्स की बड़ी लापरवाही।
  • फ्लाइट में सवार थे करीब 166 यात्री।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई से जयपुर जा रहे जेट एयरवेज के विमान में क्रू मेंबर्स की लापरवाही की वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गुरुवार सुबह क्रू मेंबर्स की एक भूल की वजह से फ्लाइट के केबिन का प्रेशर बिगड़ गया। जिसके बाद कई यात्रियों के कान और नाक से खून बहने लगा। फ्लाइट को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा।

 


जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में करीब 166 यात्री सवार थे। क्रू मेंबर केबिन का प्रेशर स्विच मेंटेन करना भूल गए थे जिसके कारण ये दुर्घटना हुई। क्रू मेंबर्स की इस गलत की वजह से करीब 30 यात्रियों के कान और नाक से खून बहने लगा था। इसके अलावा कई यात्रियों ने सिर दर्द की भी शिकायत की है। फिलहाल सभी यात्रियों का इलाज मुंबई के एयरपोर्ट पर चल रहा है।


दो पायलटों और  क्रू-मेंबर्स पर कार्रवाई

जेट एयरेवज़ का B737 की 9W 697 फ्लाइट मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हो रही थी। इस दौरान केबिन क्रू वो स्विच ही ऑन करना भूल गया, जिससे ऑक्सीजन मेंटेन नहीं हो पाया। इस हादसे के बाद DGCA ने क्रू-मेंबर्स को रोस्टर से हटा दिया है। इसके साथ ही दो पायलटों को भी हटा दिया गया है।

Similar News