झारखंड : पुलिस मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर

झारखंड : पुलिस मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर

IANS News
Update: 2020-04-06 05:19 GMT
झारखंड : पुलिस मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर

चाईबासा (झारखंड), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चाईबासा जिला पुलिस, खूंटी पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान जंगली इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान रेड़ा गांव के समीप रेयारदाकला पहाड़ी पर पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने आईएएनएस को बताया कि इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मृतक नक्सलियों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल के रास्ते से भाग गए।

उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि घटनास्थल से पुलिस ने कई हथियार, बम और वॉकीटॉकी जैसे उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News