Election Live: झारखंड में तीसरे चरण का मतदान खत्म, 17 सीटों पर 62.35 फीसद मतदान

Election Live: झारखंड में तीसरे चरण का मतदान खत्म, 17 सीटों पर 62.35 फीसद मतदान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-12 02:17 GMT

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज (गुरुवार) तीसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में 17 सीटों पर 309 उम्मीदवार मैदान में हैं। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्टा में शाम पांच बजे तक वोटिंग होंगी। वहीं कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, राजधनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी सीटों पर दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बता दें पिछले दो चरणों में झारखंड विधानसभा की कुल 33 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को हुआ। 

तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में सीपी सिंह, रामचंद्र सहिस और नीरा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उप मुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हैं। 2014 की विधानसभा चुनाव में इन 17 सीटों में से भाजपा, झामुमो और कांग्रेस ने क्रमश: 10, तीन और दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

LIVE: 

  • महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के एक मतदान केंद्र पर किया मतदान।
  • दोपहर 1 बजे तक 17 सीटों पर मतदान प्रतिशत

  • दोपहर 1 बजे तक हुआ 45.14% मतदान
  • दोपहर 12 बजे तक हुआ 30.07% मतदान
  • सुबह 11 बजे तक हुआ 29.44% मतदान। 
  • सुबह 10 बजे तक हुआ 14.22% मतदान। 
  • सुबह 9 बजे तक हुआ 13.5% मतदान। 
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। 
  • चतरा में मतदान केंद्र संख्या 82 पर मतदान जारी। 
  • बोकारो में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में लोग।
  • झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू

 

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के लिए जाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को मतदान करने के लिए अनुरोध किया।

 

 

  • मतदान केंद्र पर चल रही तैयारी

 

 

Tags:    

Similar News