झारखंड : हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 नए मंत्री शामिल

झारखंड : हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 नए मंत्री शामिल

IANS News
Update: 2020-01-28 15:01 GMT
झारखंड : हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 नए मंत्री शामिल
हाईलाइट
  • झारखंड : हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार
  • 7 नए मंत्री शामिल

रांची, 28 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को एक महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में सात नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सात मंत्रियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांच और कांग्रेस के दो विधायक शामिल हैं।

झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने पिछले साल 29 दिसंबर को राज्य में सत्ता संभाली थी।

सेारेन मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, मिथिलेश कुमार ठाकुर (सभी झामुमो) और बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख (दोनों कांग्रेस) हैं।

महतो और ठाकुर पहली बार मंत्री बने हैं, जबकि अन्य पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं।

इससे पहले 29 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप हेमंत सोरेन ने शपथ ली थी, उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली थी।

इस तरह अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनकी पार्टी के छह मंत्री हो गए, जबकि कांग्रेस के चार और राजद के एक मंत्री हैं। अब मंत्रिपरिषद में 11 मंत्री हो गए हैं। वर्तमान में एक विधायक अभी और मंत्री बनाया जा सकता है। झारखंड में प्रावधानों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News