कमलनाथ ने महाशिवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

कमलनाथ ने महाशिवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

IANS News
Update: 2020-02-21 10:00 GMT
कमलनाथ ने महाशिवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
हाईलाइट
  • कमलनाथ ने महाशिवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, शिवरात्रि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का पर्व है।

उन्होंने कहा, भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव है।

कमल नाथ ने कहा, महाशिवरात्रि सर्वाधिक महत्व का धार्मिक अवसर है, जब सभी समुदाय शिव भक्ति में रम जाते हैं। यह अवसर भक्तों को समर्पण भाव के साथ रचनात्मक काम करने की प्रेरणा देता है।

Tags:    

Similar News