कर्नाटक: मैसूर में कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक: मैसूर में कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-18 04:27 GMT

डिजिटल डेस्क, मैसूर। कर्नाटक के मैसूर में रविवार रात कांग्रेस विधायक तनवीर सैत पर जानलेवा हमला किया गया। बिना किसी देर के उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, लेकिन उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर टी बालकृष्ण भी अस्पताल पहुंचे। तनवीर एक शादी में शामिल होने गए थे, जहां फरहान नाम के एक 20 वर्षीय युवक ने उन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। बता दें कि तनवीर मैसूर के नरसिम्हा राजा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

पुलिस कमिश्नर बालकृष्ण ने बताया कि तनवीर को गर्दन पर गहरी चोटें आई हैं और उनका ऑपरेशन किया गया है। आरोपी फरहान को पुलिस को सौंपने से पहले तनवीर के समर्थकों ने जमकर पिटाई की। इस हमले की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने फरहान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही जिस अस्पताल में तनवीर भर्ती है, उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

 

Tags:    

Similar News