कर्नाटक चुनाव : चुनावी मैदान में सोनिया की एंट्री, 8 मई को करेंगी रैली

कर्नाटक चुनाव : चुनावी मैदान में सोनिया की एंट्री, 8 मई को करेंगी रैली

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-06 02:25 GMT
कर्नाटक चुनाव : चुनावी मैदान में सोनिया की एंट्री, 8 मई को करेंगी रैली

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की कोशिश जहां अपनी सत्ता को बचाने की है तो वहीं बीजेपी हर हाल में सत्ता पाने को बेकरार है। दोनों ही पार्टियां कर्नाटक में चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं, बीजेपी की ओर से पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक के बाद एक रैलियों को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब सोनिया गांधी चुनाव प्रचार में उतरने वाली हैं। 

 

 

कर्नाटक के रण में उतरेंगी सोनिया 

कर्नाटक में कांग्रेस ने आंतरिक सर्वे कराया है जिसमें ये अनुमान जताया गया है कि कांग्रेस कांग्रेस में फिर से सत्ता हासिल कर सकती है और इसी के चलते सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार से दूर रहने के अपने फैसले को पलटते हुए कर्नाटक में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने का फैसला लिया है। सोनिया 8 मई को बीजापुर में चुनाव प्रचार करेंगी, इस दौरान सोनिया चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील करेंगी। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये पहली बार है जब सोनिया गांधी चुनाव प्रचार में उतरेंगी। आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही चुनाव प्रचार से पूरी तरह से दूरी बना ली थी और उन्होंने यूपी और अन्य राज्यों में हुए चुनावों के दौरान भी चुनाव प्रचार नहीं किया था, लेकिन पार्टी के आंतरिक सर्वे में पार्टी के लिए अच्छे संकेत मिलने के बाद सोनिया ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार न करने के अपने फैसले को बदल दिया है। 

 

 

चुनाव प्रचार में जुटे पीएम मोदी 

कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने की कमान बीजेपी की ओर से खुद पीएम मोदी ने संभाल ली है। पीएम मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया, इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं और चुनाव प्रचार कर कर्नाटक में बीजेपी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है जिसके परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे। 

Tags:    

Similar News