जानिए क्या है ई-रूपी, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया लॉन्च, अब ऑनलाइन पेमेंट होगा और भी आसान

जानिए क्या है ई-रूपी, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया लॉन्च, अब ऑनलाइन पेमेंट होगा और भी आसान

Juhi Verma
Update: 2021-08-02 06:14 GMT
हाईलाइट
  • पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे e-RUPI

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट की दुनिया में भारत का नया कदम है e-RUPI। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया लॉन्च। ये एक ई वाउचर बेस्ड डिजिट पेमेंट सॉल्यूशन है। इस नए पेमेंट सॉल्यूशन का फायदा देशभर के करोड़ों लाभार्थियों को होगा।

e-RUPI आखिर है क्या?
इस नए पेमेंट मैथड के लॉन्च होने से पहले जान लीजिए कि आखिर ये है क्या। E-RUPI एक कैशलेस पेमेंट का तरीका है। जिसे कॉन्टैक्टलेस तरीका भी कहा जा सकता है। इसका फायदा किसी वाउचर को रिडीम करते समय भी होगा। यानि जब यूजर किसी वाउचर को रिडीम करेगा उस वक्त उसे किसी कार्ड, डिजिटल पेमेंट ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो QR कोड या फिर मैसेज के जरिए ही वन टाइम पेमेंट मैकेनिज्म से ये पेमेंट कर सकेगा। इसमें किसी व्यक्ति की मौजूदगी की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी। कोशिश ये है कि लाभार्थी और लाभ पहुंचाने वाले सर्विस प्रोवाइडर के बीच कोई तीसरे की जरूरत न पड़े। 

 

Full View

योजना से किसका फायदा?
इस नए किस्म के पेमेंट मोड का इस्तमाल अलग अलग योजनाओं में भी हो सकता है। मसलन आयुष्मान योजना, जच्चा बच्चा वेलफेयर स्कीम या फिर फर्टिलाइजर्स पर सब्सिडी में। इस तरह की योजनाओं के पेमेंट में भी ईरूपी का उपयोग किया जा सकता है। भारत सरकार की कोशिश है कि ऑनलाइन पेमेंट के तरीके ज्यादा आसान बन सकें साथ ही पहले से ज्यादा सुरक्षित भी हों। एक कोशिश ये भी है कि देश के ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के तौर तरीकों से वाकिफ हो सकतें। आपको बता दें कि पेमेंट के इस मोड को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ मिलकर तैयार किया है। 
 

Full View

Tags:    

Similar News