Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 44 हजार रिकवर हुए, 908 मरीजों की मौत

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 44 हजार रिकवर हुए, 908 मरीजों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-09 04:47 GMT
Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 44 हजार रिकवर हुए, 908 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44
  • 204
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43
  • 504
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 908

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। एक्टिव केस घटकर 4 लाख तक पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट पहले से बढ़ा है। नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश के भीतर 43 हजार 504 नए संक्रमित मिले है। 44 हजार 204 डिस्चार्ज हुए हैं। 908 मरीजों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 7 लाख 52 हजार 108 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 98 लाख 80 हजार 724 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4 लाख 5 हजार 967 मरीजों की जान इस महामारी से चली गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 53 हजार 210 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,504
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,204
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 908
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.07 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.98 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.05 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.53 लाख
Tags:    

Similar News