Lockdown extension in India: लॉकडाउन बढ़ेगा! आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश को संबोधित

Lockdown extension in India: लॉकडाउन बढ़ेगा! आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश को संबोधित

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-13 08:59 GMT
Lockdown extension in India: लॉकडाउन बढ़ेगा! आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश को संबोधित

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुबह 10 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के मध्यम से यह जानकारी साझा की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी (PM MODI) अपने संबोधन में लॉकडाउन की समय-सीमा बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। 

 

बता दें कि कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से 25 मार्च को पीएम मोदी ने संबोधन में 21 दिनों तक देश में लॉकडाउन का ऐलान किया था। जिसकी समय-सीमा कल खत्म होने जा रही है। घरों में कैद लोगों को लॉकडाउन (lockdown) के खुलने का इंतजार है। हांलाकि सरकार इसके पक्ष में नहीं है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बैठक करने के बाद पीएम मोदी ने कल देश को संबोधित कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी 30 अप्रैल तक देश में लागू को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। 

 

 

Tags:    

Similar News