मप्र: शिवराज कैबिनेट का विस्तार कल, सिंधिया के ये समर्थक बनाए जा सकते हैं मंत्री

मप्र: शिवराज कैबिनेट का विस्तार कल, सिंधिया के ये समर्थक बनाए जा सकते हैं मंत्री

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-01 09:02 GMT
मप्र: शिवराज कैबिनेट का विस्तार कल, सिंधिया के ये समर्थक बनाए जा सकते हैं मंत्री
हाईलाइट
  • मप्र के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार कल होगा
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगा गया है। कल यानी गुरुवार को राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

सीएम शिवराज ने बुधवार को किल कोरोना अभियान की शुरुआत करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, कल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हेागा। उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त पदभार संभालेंगी और इसके बाद कल मंत्रिमंडल शपथ लेगा। वहीं राज्य भाजपा में पनप रहे असंतोष और मंत्रिमंडल को लेकर पार्टी में चल रहे मंथन के सवाल पर चौहान ने कहा, मंथन में तो अमृत निकलता है, विष तो शिव पी जाते है।

मुख्यमंत्री चौहान दो दिन दिल्ली में रहने के बाद मंगलवार को भोपाल लौटे। उनका दिल्ली प्रवास मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर ही था। संभावना जताई जा रही थी कि, आने वाले एक-दो दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इसी बीच सीएम शिवराज ने तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है।

गौरतलब है कि, राज्य में भाजपा की सरकार बने तीन महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है। अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद पांच मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जा सकी है। मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार की दो माह से कवायद जारी है। मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में लगभग 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसमें 9 लोग वे होंगे जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।

कांग्रेस से बीजेपी में आए सिंधिया के दो समर्थक विधायक अभी शिवराज कैबिनट में शामिल हैं। इसके अलावा इमरती देवी, महेंद्र सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, एदल सिंह कंसाना, बिसाहू लाल सिंह और हरदीप सिंह डंग के मंत्री बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News