Maharashtra Election: ईवीएम में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत, शाम 6 बजे तक 60.5% वोटिंग

Maharashtra Election: ईवीएम में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत, शाम 6 बजे तक 60.5% वोटिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-21 02:00 GMT
Maharashtra Election: ईवीएम में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत, शाम 6 बजे तक 60.5% वोटिंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सोमवार को शांति पूर्ण तरीके से मतदान हुए। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे तक 60.5 प्रतिशत हुई वोटिंग हुई है। हालांकि वोटिंग का ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि 6 बजे के बाद भी मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं छुटपुट घटनाएं भी सामने आईं। चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

 

इस बार कुल 3,237 उम्मीदवार की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें 235 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि 3,001 पुरुष हैं। वहीं एक थर्ड जेंडर भी चुनावी मैदान में है। मतदान के लिए 96 हजार 661 पॉलिग बूथ बनाए गए। इलेक्शन ड्यटी के दौरान कोल्हापुर में एक शिक्षक का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

 

UPDATE : 

6:00 : शाम 6 बजे तक हुआ 60.5 प्रतिशत मतदान।

6.00 : कोल्हापुर में चुनाव ड्यूटी में शिक्षक का निधन।

5:10 ने पुणे के एनसीएल स्कूल में अपना वोट डाला।

5.00 : शाम 5 बजे तक 44.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

4.30 : अभिनेता सलमान खान ने किया वोट।

4.10 : 102 वर्षीय बुजुर्ग ने डाला वोट।

पुणे में 102 वर्षीय हाजी इब्राहिम अलीम जोद ने अपने परिवार के साथ लोहगॉव के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैं चार दिन अस्पताल में भर्ती था, लेकिन आज मैं अपना वोट डालने यहां आया हूं। 

4.00 : शाम 4 बजे तक 43.67 प्रतिशत मतदान हुआ।

3.40: नागपुर जिले में 3 बजे तक मतदान प्रतिशत।

 

3.30 : मुंबई में तीन बजे तक 35 प्रतिशत मतदान हुआ।

3.20 : पूर्व विधायक देवगड़े ने डाला वोट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक यादवराव देवगड़े ने अपने पुत्र रघुवीर के साथ मतदान केंद्र वोट डालने पहुंचे। 

3.10 : शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मुंबई के बांद्र पश्चिम में मतदान केंद्र नंबर 177 पर वोट डाला। 

3.00 : दोपहर तीन बजे तक 31.28 प्रतिशत मतदान

2.20 : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केद्र पर वोट डाला। 

2.10: शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में वोट डाला। 

2.00 : दोपहर 2 बजे तक हुआ 31.11 प्रतिशत मतदान।

1.40 :अभिनेता अनिल कपूर और ऋतिक रोशन ने अंधेरी पश्चिम में वोट डाला। 

 

1.30 : हेमा मालिनी ने डाला वोट।

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में वोट डाला।

1.20 : मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में किया मतदान।

मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में मतदान किया। पॉलिंग बूथ पर एक 93 साल के बुजुर्ग भी वोटिंग करने पहुंचे। ईरानी ने वोट डालने के बाद कहा कि आज के नायक खन्ना जी है। यह एक प्रेरणा है। अगर यह 93 साल के होकर वोट देने आ सकते हैं, तो आपको कौन रोक रहा है। 

 

 

1.10 : शरद पवार ने किया मतदान।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुंबई में वोट डाला। उन्होंने कहा कि, मैं सभी से अनुरोध करता हूं बड़ी संख्या में मतदान करें। यह लोकतंत्र का उत्सव है। 

 

1.00 : गोविदा ने डाला वोट।
अभिनेता गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ अंधेरी में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

12.00 : सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र

सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ बांद्रा (पश्चिम) में मतदान किया। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजिल और बेटा अर्जुन मौजूद रहे। 

 

11.50 : 6 जिलों में 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

11.40 : 26 सीटों पर 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

11.30 : अभिनेता प्रेम चोपड़ा और गीतकार गुलजार ने बांद्रा (पश्चिम) में मतदान किया। 

 

11.25 : ठाकरे परिवार ने किया मतदान

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार के साथ बांद्रा ईस्ट में मतदान किया। उद्धव के साथ उनकी पत्नी रश्मि, बेटे आदित्य और तेजस मौजूद रहे। बता दें आदित्य इस बार वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

11.20 : मोर्शी के स्वाभिमान शेतकरी संगठन के प्रत्याशी देवेंद्र भुयार पर जानलेवा हमला, गोली चली, गाड़ी फूंकी

11.20 : 93 वर्ष की मीरा बाई ढोलवानी ने किया मतदान

11.00 : अमरावती- सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत।

बडनेरा -  5%
अमरावती - 5.42%
तीवसा - 4%
दर्यापुर - 2.47%
मेलघाट - 3.35%
अचलपुर - 5.6%
मोर्शी - 6%
धामंगाव रेलवे - 8.6%
कुल -5.9%

10.50 : सीएम ने परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी मां सरिता और पत्नी अमृता के साथ नागपुर में मतदान किया। 

 

10.40 : देशमुख परिवार ने किया मतदान

अभिनेता रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया और परिवार संग लातूर में मतदान किया। रितेश के भाई अमित देशमुख और धीरज देशमुख लातूर शहर और लातूर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 

 

10.35 : माधुरी दीक्षित ने किया मतदान

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बांद्रा पश्चिम में वोट डाला। 

 

10.30 : पुणे में पोलिंग बूथ पर बत्ती गुल

पुणे के शिवाजीनगर में मतदान के दौरान लाइट चली गई। जिसके बाद पोलिंग अधिकारियों मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा।

 

10.20 : भूपति परिवार ने भी की वोटिंग।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और उनकी पत्नी अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति ने बांद्र पश्चिम में मतदान किया। 

 

10.10: आमिर खान ने  की अपील।

अभिनेता आमिर खान ने बांद्र(पश्चिम) में एक मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान करने बाद उन्होंने कहा कि, मैं महाराष्ट्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और मतदान करें।

 

10.00 : सुबह 9 बजे तक 5.46 प्रतिशत मतदान।

 

9.50: दिव्यांग पति-पत्नी जहू में वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर आते हुए।

 

9.40 : सुशील कुमार शिंद ने परिवार साथ डाला वोट।

पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने पत्नी उज्जवला और बेटी प्रणति शिंदे के साथ सोलापुर में वोट जाला। प्रणति सोलापुर सेंट्रल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

 

9.20 : भारी बारिश में मतदान करने पहुंचे लोग।

 

9.10: रवि किशन और पद्मिनी कोल्हापुरी ने किया मतदान।

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई में वोट किया। किशन ने गोरगांव में मतदान किया। वहीं अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने अंधेरी पश्चिम में वोटिंग की।

 

9.00: सुबह 9 बजे तक मुंबई में 5 प्रतिशत मतदान।

 

8.45 : वोटरों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट।

मतदान के बीच पुणे के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हो गया है। मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब चार बजे एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

8.28 : सुप्रिया सुले ने किया मतदान।

एनसीपी के नेता सुप्रिया सुले ने बारामती में मतदान किया। 

 

8.20 : भाजपा-शिवसेना गठबंधन जीतेगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र में 225 सीटों पर जीतेगा। विपक्षी पार्टियां अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। जनता मोदी और फडणवीस के साथ है।

 

8.19 : नितिन गडकरी ने किया मतदान।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पत्नी कंचन गडकरी के साथ नागपुर में किया मतदान।वोटिंग के बाद उन्होने जनता से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। 

 

7.47 : अभिनेत्री शुभा खोटे ने किया मतदान।

अभिनेत्री शुभा खोटे ने मुंबई अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया। 

 

7.39 : अजीत पवार ने डाला वोट।

एनसीपी के वरिष्ठ नेता और बारामती से उम्मीदवार अजीत पवार ने वोट डाला। पवार बीजेपी के गोपीचंद पाडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

 

7.27 : पूर्व पुलिस कमिश्नर रिबोरे ने किया मतदान।

मुबंई के पूर्व पुलिस कमिश्नर जूलियो रिबेरो ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।

 

7.15 : संघ प्रमुख ने डाला वोट।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान किया। भागवत ने नागपुर में मतदान किया। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। 

 

7.07 : मुंबई में वोटर ने किया मतदान।

मुंबई के मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 244-250 पर एक वोटर ने मतदान किया। 

 

7.01 : पीएम मोदी ने की अपील।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वोटरों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। पीएम ने मतदान से पहले ट्विट किया।

 

6.15 : मुंबई में मतदान से पहले तैयारियां पूरी करते चुनाव आयोग के अधिकारी।

 

 

 

Tags:    

Similar News