RPI का महाराष्ट्र बंद आज, आठवले पर हमले से समर्थक नाराज

RPI का महाराष्ट्र बंद आज, आठवले पर हमले से समर्थक नाराज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-09 05:53 GMT
RPI का महाराष्ट्र बंद आज, आठवले पर हमले से समर्थक नाराज
हाईलाइट
  • आठवले के समर्थकों ने युवक को बुरी तरह पीटा था
  • केंद्रीय मंत्री पर शनिवार रात हुआ था हमला
  • मंच से उतरते समय युवक ने जड़ा था थप्पड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अाठावले के साथ हुई मारपीट से उनके समर्थक नाराज हैं। आठवले के समर्थकों ने आज (रविवार) महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। हमले के बाद केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया है कि उन पर हमले की साजिश रची गई थी और हमले के पीछे छिपे मास्टमाइंड को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हमले के बाद से ही अठावले के समर्थन उनके घर के बाहर इकट्ठा हो रहे हैं। आज उनके समर्थक सड़क पर प्रदर्शन कर सकते हैं। 

बता दें कि मुंबई से सटे अम्बरनाथ पश्चिम में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले को प्रवीण गोसावी नाम युवक ने थप्पड़ मार दिया था। घटना शनिवार की रात करीब 9.50 बजे हुई थी। घटना उस वक्त हई, जब आठवले कार्यक्रम के बाद मंच से नीचे उतर रहे थे। मंच के नीचे खड़े एक युवक ने आठवले को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।


थप्पड़ मारने के बाद वह युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था,  लेकिन इसी दौरान नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक प्रवीण गोसावी से पूछताछ कर रही है। गोसावी अम्बरनाथ का रहने वाला है।


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही अठावले ने मराठा आरक्षण के खिलाफ एक बयान दिया था। इस घटना को उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। मराठा आरक्षण पर अठावले ने कहा था, "मराठा समाज को दिया गया आरक्षण कोर्ट में नहीं टिक सकेगा। वह चाहते हैं कि मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए, लेकिन राज्य सरकार ने जिस तरह से आरक्षण दिया है, वह कानूनी नहीं है।

 

आठवले के समर्थकों ने युवक को पीटा

 

Similar News