महाराष्ट्र: धुले में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 लोगों की मौत की खबर

महाराष्ट्र: धुले में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 लोगों की मौत की खबर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-31 05:49 GMT
महाराष्ट्र: धुले में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 लोगों की मौत की खबर
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र के धुले में केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से 43 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में लीकेज के बाद लगी आग के कारण नाइट्राेजन गैस के सिलेंडर फट गए। फैक्ट्री शिरपुर तालुका के वघाड़ी गांव में है। हादसे में 13 मजदूराें की माैत हाेने की खबर है जबकि 72 घायल बताए गए हैं। धुलिया पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे ने बताया कि मृतक 13 लोगों में 7 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। फैक्ट्री में यह धमाका कैसे हुआ अभी तक इसका पता नहीं चला है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस और गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कहा, केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट की घटना के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की। राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदना।

धुले जिले के शिरपुर तहसील स्थित वघाड़ी गाव में स्थित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण आग लग गयी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 100 वर्कर काम कर रहे थे। 9:30 बजे के करीब पेट्रो केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक से ब्लास्ट हो गया जिसके कारण आसपास के 10 किलोमीटर के इलाके में धमाके की आवाज से दीवारों में दरारे पड़ गई। स्थानीय प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इलाके में अफरा तफ़री का माहौल है।

ब्लास्ट इतना जबर्दस्त था कि मृतकों के शव 400 कि.मी दूरी पर जा गिरे। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि, यह धमाका कितना खतरनाक था। 

 

Tags:    

Similar News