महाराष्ट्र: गड़चिरोली जिले में नक्सलियों ने फूंका वन विभाग का लकड़ा डिपो

महाराष्ट्र: गड़चिरोली जिले में नक्सलियों ने फूंका वन विभाग का लकड़ा डिपो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-18 05:48 GMT
महाराष्ट्र: गड़चिरोली जिले में नक्सलियों ने फूंका वन विभाग का लकड़ा डिपो

डिजिटल डेस्क, गडचिरोली। जिले की चामोर्शी तहसील अंतर्गत घोट स्थित वन विभाग के लकड़ा डिपो को नक्सलियों ने बीती रात आग के हवाले कर दिया। इस घटनाक्रम में लाखों रुपए का कीमती सागौन और वन सम्पत्ति जलकर खाक हो गई। बता दे की वन विभाग द्वारा जंगल का लकड़ी काटकर इसी वन डिपो में रखा जाता थी। इसे लेकर ग्रामीणों समेत नक्सलियों का विरोध था इसके पूर्व भी नक्सलियों ने इसी वन डिपो में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था।

 

 

घटनास्थल से घोट का पुलिस मदद केंद्र महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके बाद में भी नक्सलियों ने बैखौफ घटना को अंजाम दिया। नक्सलियों ने कुछ पर्चे भी फेंके हैं। इन पर्चो में 30 मार्च की मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है और इसके खिलाफ बुधवार 18 अप्रैल को बंद का ऐलान भी किया है। इससे पहले भी गढ़चिरौली जिले के तलवाड़ा में नक्सलियों ने वन विभाग के काष्ठागार में आग लगा दी थी।

 

 

नक्सलियों के बैनर के नीचे भाकपा माओवादी पेमिली एरिया कमेटी का उल्लेख है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने अनुमान के मुताबिक करीब 40 लाख रुपए की लकड़ियां जल गई। महाराष्ट्र पुलिस मामला दर्ज कर घटना की विवेचना कर रही है।

 

Similar News