146 दिनों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आए सामने,जानिए 24 घंटे में कितने लोगों की गई जान

कोरोना अपडेट 146 दिनों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आए सामने,जानिए 24 घंटे में कितने लोगों की गई जान

Raja Verma
Update: 2023-03-25 09:43 GMT
146 दिनों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आए सामने,जानिए 24 घंटे में कितने लोगों की गई जान
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1590 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। देश में कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1590 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने कहा है कि यह बीते 146 दिनों में दर्ज किए गए सबसे अधिक मामले हैं। जिसकी वजह से  कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटो में कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मरने वाले मरीजों में तीन महाराष्ट्र से और एक-एक राजस्थान, कर्नाटक और उत्तराखंड से हैं। 

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटों में 910 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 98.79 परसेंट है वहीं  मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 1,19,560 कोविड टेस्ट किए गए हैं। कोविड-19 के केसों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार (23 मार्च) को यह कहा कि ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट XBB.1.16 देश में बढ़ते मामलों का कारण हो सकता है। लेकिन अभी अस्पताल में भर्ती होने या फिर मरने वाले मामलों में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गई है।मंत्रालय ने सभी राज्यों को सलाह दी है कि वह कोविड-19 से बचाव के लिए अधिकतम लोगों के टीकाकरण पर ध्यान दें और सावधानी रखें। 


 

Tags:    

Similar News