मेरठ: छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने काट दी नाक

मेरठ: छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने काट दी नाक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-08 06:26 GMT
मेरठ: छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने काट दी नाक

डिजिटल डेस्क, मेरठ। दुनिया भर में जहां एक ओर आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है तो वहीं महिलाओं का भारत देश में कैसा सम्मान किया जा रहा है इसकी भी एक बानगी दिखाई दी। वुमन एम्पॉवरमेंट के नाम पर भले ही देश में कितने ही कैम्पेन क्यों न चलाए जा रहे हो, हालात वैसे ही हैं, जैसा समाज के कुछ ताकतवर लोग चाहते हैं। समझ नहीं आ रहा कि International Women"s Day पर कौन इंस्पायर हो रहा है। महिलाएं या पुरुष। क्या ये इंस्पिरेशन सिर्फ एक दिन के लिए ही आती है। ऐसा लगता है हर कोई आज दिन भर में महिलाओं का इतना सम्मान कर देगा कि फिर अगले दिन सम्मान की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। अगले दिन फिर वहीं रेप, और देश के कुछ पिछड़े इलाकों में डायन प्रथा के नाम पर महिलाओं की हत्याएं जैसी घटनाएं सुनने को मिलेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौक पर मेरठ के इंचौली थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। जहां एक छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत क्या की, उसकी नाक काट दी गई।

 

छात्रा ने बताई आपबीती

छात्रा ने बताया कि वह बीए में पढ़ती है और कॉलेज जाते वक्त उसके गांव के ही चार लड़के उसे रोज परेशान करते थे। उसके साथ छेड़खानी करते थे और उठाकर ले जाने की धमकियां भी देते थे। कॉलेज से लौट रही एक छात्रा के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़खानी की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तब गुस्से में उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में छात्रा की नाक कट गई। यह मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र का है। जब बदमाशों ने छात्रा के ऊपर हमला किया तब उसे बचाने के लिए उसकी मां और बहन पहुंची। बदमाशों ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। पीड़िता की मां इस वक्त अस्पताल में भर्ती है, वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच
 
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्षों के बीच काफी समय पहले से तनाव चल रहा है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मेरठ में पिछले कई दिनों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहां करीब दो महीने पहले भावनपुर इलाके में बदमाशों से परेशान होकर एक छात्रा ने आत्मदाह कर लिया था। इसके अलावा परतापुर में एक महिला का कुछ बदमाशों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद हत्या करने की भी खबर सामने आई थी। वहीं हाल ही में एक अन्य घटना सामने आई थी, जहां स्कूल की छोटी सी बच्ची परेशान होकर बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई थी।

Similar News