चंद्रयान-2 लॉन्च, तस्वीरों और वीडियो में देखिए ISRO का 'मिशन मून' 

चंद्रयान-2 लॉन्च, तस्वीरों और वीडियो में देखिए ISRO का 'मिशन मून' 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-22 10:03 GMT
चंद्रयान-2 लॉन्च, तस्वीरों और वीडियो में देखिए ISRO का 'मिशन मून' 
हाईलाइट
  • अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने एक बार फिर रचा इतिहास
  • चंद्रयान-2 को सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया

डिजिटल डेस्क, श्रीहरिकोटा। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दूसरा मिशन मून चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया। तस्वीरों और वीडियो में देखिए चंद्रयान 2 चांद पर कब उतरेगा और क्या काम करेगा। 

इससे पहले चंद्रयान-2 को 15 जुलाई की दरम्यानी रात 2.51 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से रॉकेट को लॉन्च से 56.24 मिनट पहले रोक दिया गया था। 22 जुलाई को चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया।

अलग-अलग चरणों के तहत लॉन्च के 52 दिनों बाद (16+5+27+4) चंद्रयान चांद की सतह पर पहुंच जाएगा। चांद की सतह पर पहुंचने के बाद लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) 14 दिनों तक ऐक्टिव रहेंगे। रोवर इस दौरान 1 सेंटीमीटर/सेकंड की गति से चांद की सतह पर चलेगा और उसके तत्वों की स्टडी करेगा व तस्वीरें भेजेगा। वह वहां 14 दिनों में कुल 500 मीटर कवर करेगा। ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर उसकी परिक्रमा करता रहेगा। ऑर्बिटर वहां 1 साल तक ऐक्टिव रहेगा।

Tags:    

Similar News