Women's Day: कामयाब महिलाओं की कहानियां सुनेंगे मोदी

Women's Day: कामयाब महिलाओं की कहानियां सुनेंगे मोदी

IANS News
Update: 2020-03-07 17:51 GMT
Women's Day: कामयाब महिलाओं की कहानियां सुनेंगे मोदी
हाईलाइट
  • कामयाब महिलाओं की कहानियां सुनेंगे मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान वह महिलाओं की प्रेरित करने वाली कहानियां भी सुनेंगे। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह दोतरफा संचार होगा। इससे पहले, एक अन्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में रविवार की सुबह नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार हर साल व्यक्तिगत के साथ ही समूह व संस्थाओं को महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने पर दिया जाता है। यह पुरस्कार विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए असाधारण काम करने पर दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के प्रति सम्मान जताने के लिए सोशल मीडिया के अपने सभी माध्यमों को महिलाओं को समर्पित करेंगे। खुद महिलाएं रविवार को मोदी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करेंगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए कहा था कि वह सोशल मीडिया छोड़ने की सोच रहे हैं। लेकिन एक दिन बाद ही मंगलवार को उन्होंने खुलासा किया कि आठ मार्च को महिला दिवस पर वह अपना अकाउंट ऐसी महिलाओं को देंगे, जिनका जीवन हमें प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर 5.34 करोड़, इंस्टाग्राम पर 3.54 करोड़ और फेसबुक पर 44,649,542 फॉलोअर्स हैं।

 

Tags:    

Similar News