पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश के निधन पर नीतीश ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश के निधन पर नीतीश ने जताया शोक

IANS News
Update: 2020-09-13 10:01 GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश के निधन पर नीतीश ने जताया शोक
हाईलाइट
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश के निधन पर नीतीश ने जताया शोक

पटना, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दुख प्रकट किया है।

नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे प्रख्यात समाजवादी नेता थे। वे कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा।

मुख्यमंत्री ने सिंह को जमीन से जुडा़ नेता बताते हुए कहा, उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा और समाजवाद के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश सिंह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने घोषणा की है कि रघुवंश सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

इधर, राजद के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने रघुवंश सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।

लालू प्रसाद के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया, , प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए़ नि:शब्द हूं दु:खी हूं। बहुत याद आएंगें।

रघुवंष प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।

एमएनपी-एसकेपी

Tags:    

Similar News