उत्तर रेलवे ने 4 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए

उत्तर रेलवे ने 4 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए

IANS News
Update: 2020-01-06 14:00 GMT
उत्तर रेलवे ने 4 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए
हाईलाइट
  • उत्तर रेलवे ने 4 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर रेलवे ने अपने चार कर्मचारियों को सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए संरक्षा पुरस्कार से नवाजा है। इन चारों कर्मचारियों को ये पुरस्कार दुर्घटना को टालने के लिए दिया गया है।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर रेलवे के संरक्षा विभाग के इन चारों कर्मचारियों को यहां मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित एक समारोह में मंडल रेल प्रबंधक एस. सी. जैन ने प्रदान किए। पुरस्कार पाने वालों में श्याम कुमार और दिलीप कुमार(ट्रॉली मेन), कलाराम और मनीष जैन(लोको पायलट) शामिल हैं।

Tags:    

Similar News