महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-24 16:04 GMT
महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। रविवार दोपहर दोनो राज्यों की सीमा पर सर्चिंग ऑपरेशन के वक्त पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलाबाजी हुई। इस दौरान पुलिस ने नक्सली को ढेर कर दिया। अहेरी तहसील के दामरंचा पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आनेवाले और छग की सीमा से सटे जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी हमले में पुलिस जवानों ने नक्सलियों को मुह तोड़ जवाब दिया। पुलिस ने नक्सलियों की दिशा में ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी। इसी बीच पुलिस जवानों का बढ़ता दबाव देखकर नक्सली घने जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल पर सर्चिंग की। जहां से नक्सली का शव बरामद किया। इसके अलावा नक्सली सामग्री भी बरामद गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जंगल में नक्सल विरोधी अभियान और तेज कर दिया गया है।

छोटा झेलियां में भी मुठभेड़ 
इसके अलावा जिले की कोरची तहसील के कटेझरी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आनेवाले छोटा झेलिया जंगल में  पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। जवानों को जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर जवानों ने मुहिम तोज कर दी। रविवार सुबह 10 बजे पुलिस ने सर्चिंग अभियान के तहत नक्सलियों पर गालियां चलाईं। मुठभेड़ काफी देर तक चली। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। इलाके से पुलिस ने बड़े पैमाने पर नक्सली सामग्री बरामद की है।

 

 

Similar News