पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय उच्चायुक्त को गुरूद्वारे जाने से रोका

पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय उच्चायुक्त को गुरूद्वारे जाने से रोका

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-23 10:45 GMT
पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय उच्चायुक्त को गुरूद्वारे जाने से रोका
हाईलाइट
  • पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरूद्वारे जाने से रोक दिया गया है।
  • पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए बिसारिया को गुरुद्वारे जाने से रोका।
  • बिसारिया के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ जब उन्हें गुरुद्वारे जाने से रोका गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरूद्वारे जाने से रोक दिया गया है। बिसारिया के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ जब उन्हें गुरुद्वारे जाने से रोका गया है। इससे पहले भी अप्रैल में भी उन्हें गुरुद्वारे नहीं जाने दिया गया था। बता दें कि शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बिसारिया को इस्लामाबाद के पास गुरुद्वारा पंजा साहिब में जाने से मना कर दिया। जबकि उन्होंने इसके लिए पहले से अनुमति मांगी थी, अनुमति के बाद भी उन्हें अंदर जाने से रोक लिया गया।

 

 

 

 

 

अजय बिसारिया के मुताबिक वे अपने जन्मदिन पर अपनी पत्नी के साथ सारे दस्तावेज लेकर प्रार्थना करने के लिए गुरुद्वारे जाना चाहते थे। बिसारिया अपनी गाड़ी से गुरुद्वारे के बाहर तक पहुंचे, लेकिन उन्हें गाड़ी से उतरने नहीं दिया। इससे पहले बिसारिया को अप्रैल महीने में इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी के चेयरमैन ने गुरुद्वारे आने के लिए आमंत्रण भेजा था, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए  बिसारिया को गुरुद्वारे जाने से रोक दिया था।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक भारतीय दूतावास की एक टीम को भी यहां जाने नहीं दिया गया था। इस टीम को गुरुद्वारे में सिख तीर्थयात्रियों के एक जत्थे से मिलना था। पाकिस्तान सरकार के इस रवैये पर भारत सरकार ने विरोध दर्ज कराया था। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान से इस्लामाबाद में रह रहे अपने राजदूतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 

 

Similar News