पाकिस्तान ने पुंछ जिले में फिर से किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ जिले में फिर से किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

IANS News
Update: 2020-10-24 15:31 GMT
पाकिस्तान ने पुंछ जिले में फिर से किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
हाईलाइट
  • पाकिस्तान ने पुंछ जिले में फिर से किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल करके भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, करीब 6.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष उल्लंघन शुरू किया।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।

जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,190 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

एवाईवी/एसजीके

Tags:    

Similar News