पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार, 17 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार, 17 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-11 03:27 GMT
पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम दोषी करार, 17 जनवरी को होगा सजा का ऐलान
हाईलाइट
  • 17 जनवरी को कोर्ट करेगा सजा का ऐलान
  • पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम दोषी करार
  • रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में 17 साल बाद आज (शुक्रवार) को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हत्या की साचिश रचने में दोषी करार दिया है। कोर्ट 17 जनवरी को सजा का ऐलान करेगा। इस मामले में राम रहीम के साथ कुलदीप और निर्मल सिंह हत्या को भी दोषी करार दिया गया है। बता दें कि राम रहीम पहले ही रेप के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। फैसले से पहले सिरसा में धारा 144 लगा दी गई थी। डेरा सच्चा सौदा, सुनारिया जेल और विशेष अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

 

 

बता दें कि अगस्त 2017 में रेप मामले में राम रहीम को सजा सुनाए जाने पर हरियाणा के पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़क उठी थी। जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और 260 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। हिंसा की छिटफुट घटनाएं दिल्ली और पंजाब में भी हुई थीं। फैसले से पहले डेरा के सभी संस्था और आश्रम में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। डेरा की वाईस चेयरपर्सन शोभा इंसा ने भी ट्वीट करते हुए श्रद्धालुओं को शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। 

 

 

क्या है मामला
राम रहीम सध्वियों के साथ रेप के जिस मामले में सजा काट रहा है। दरअसल, उसका खुलासा पत्रकार रामचंद्र ने ही किया था।दो महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पत्र लिखे थे। उसी के आधार पर रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में खबरें प्रकाशित की थीं। जिसके बाद 24 अक्टूबर 2002 को उन पर हमला किया गया। 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

 

 

Similar News