चंद्रग्रहण : कल अंतरिक्ष से पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा चांद, पूरे एशिया सहित यूरोप में असर

चंद्रग्रहण : कल अंतरिक्ष से पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा चांद, पूरे एशिया सहित यूरोप में असर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-06 04:41 GMT
चंद्रग्रहण : कल अंतरिक्ष से पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा चांद, पूरे एशिया सहित यूरोप में असर

डिजिटल डेस्क,कोलकाता। 7 अगस्त यानि रक्षाबंधन के दिन रात को एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो पूरे भारत में देखा जा सकेगा। मध्यप्रदेश बिरला तारामंडल के निदेशक (अनुसंधान एवं शिक्षण) देवीप्रसाद द्वारी ने बताया, "रात 10.52 मिनट से शुरू होकर पूरा चांद अंतरिक्ष से पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा और एक सुंदर आकाशीय दृश्य, जिसे आम तौर पर आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है, देखने को मिलेगा। यह 2017 का पहला आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जिसे देखा जा सकेगा।" 

साथ ही उन्होंने कहा, "इस साल 11 फरवरी को एक उप छाया से संबंधी चंद्रग्रहण था। यह ऐसा मौका था, जब चांद पृथ्वी की छाया से न गुजरकर इसकी परिधि से गुजरा और इसलिए ज्यादातर आबादी इसे देख नहीं सकी।" भारत में रात 10.53 बजे से रात 12.28 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। इसकी कुल अवधि 1.55 घंटा है।

आंशिक चंद्रग्रहण पूरे एशिया और यूरोप में दिखेगा
द्वारी ने कहा कि इस बार आंशिक चंद्रग्रहण भारत सहित पूरे एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। यह रूस, यूरोप और अफ्रीका के ज्यादातर हिस्सों से भी दिखाई देगा। उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका के लोग इसे नहीं देख पाएंगे, क्योंकि वहां उस वक्त दिन होगा। चंद्रग्रहण 7 अगस्त की रात करीब 10:52 बजे शुरू होगा और 12:48 बजे तक जारी रहेगा।  

Similar News