पटना: 5वीं की छात्रा से स्कूल में 9 महीने तक रेप, प्रिंसिपल और क्लर्क गिरफ्तार

पटना: 5वीं की छात्रा से स्कूल में 9 महीने तक रेप, प्रिंसिपल और क्लर्क गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-20 05:20 GMT
पटना: 5वीं की छात्रा से स्कूल में 9 महीने तक रेप, प्रिंसिपल और क्लर्क गिरफ्तार
हाईलाइट
  • छात्रा के गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा।
  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • बिहार की राजधानी पटना में 5वीं की छात्रा से रेप।
  • स्कूल के प्रिंसिपल और क्लर्क ने 9 महीने तक किया दुष्कर्म।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक स्कूल में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्रिंसिपल और क्लर्क ही कई महीनों से 5वीं की छात्रा को हवस का शिकार बना रहे थे। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल और क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है।  
 


खुलासे के बाद परिजनों ने की शिकायत

दरअसल मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र का है। लड़की के साथ दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब उसके परिजनों को पता चला लड़की गर्भवती हो गई है। जिसके बाद परिजनों ने फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया। 


9 महीने तक रेप करने का आरोप  

थाने में की गई शिकायत में कहा गया है कि लगभग नौ महीने पहले स्कूल के प्रिंसिपल राज सिंघानिया ने पहली बार उसके साथ जबर्दस्ती की थी। उसके बाद अकाउंटेंट अभिषेक ने भी लड़की का यौन शोषण शुरू कर दिया। फिर 9 महीने तक दोनों ही छात्रा के साथ रेप करते रहे। पुलिस ने बताया, कुछ दिनों पहले पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो उसके परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया। तब खुलासा हुआ लड़की गर्भवती है।


मामला महिला थाने के हवाले

चेकअप के बाद डॉक्टर ने बताया पीड़िता के पेट में दो महीने का गर्भ पल रहा है। इसके तुरंत बाद पीड़ित परिवार अपनी बेटी के साथ थाने पर पहुंचा। शिकायत के आधार पर फुलवारी शरीफ थाने ने एक टीम बनाई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर केस को महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया है।


पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि जुलाई में बिहार के छपरा में भी ऐसा मामला सामने आया था। इस मामले में स्कूल की लड़की ने प्रिंसिपल, दो शिक्षक और 16 सीनियर क्लास के बच्चों पर लगातार आठ महीनों तक रेप करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद से प्रिंसिपल और टीचर जेल में हैं।
 

Similar News