आज मराठा समाज के लोगों से मिलेंगे फडणवीस, विधायकों की बैठक बुलाई

आज मराठा समाज के लोगों से मिलेंगे फडणवीस, विधायकों की बैठक बुलाई

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-02 02:31 GMT
आज मराठा समाज के लोगों से मिलेंगे फडणवीस, विधायकों की बैठक बुलाई
हाईलाइट
  • 10 दिनों के दौरान कई शहरों में हिंसा और अगजनी हो चुकी है।
  • मराठा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भेजा गया निमंत्रण।
  • समाज के लोग दलित अत्याचार कानून के गलत इस्तेमाल का भी विरोध कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज मराठा समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मराठा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को निमंत्रण भेजा है। फडणवीस ने सभी विधायकों की बैठक भी बुलाई है। बता दें कि बुधवार को मराठा नेताओं ने जेल भरो आंदोलन बुलाया था। हालांकि, जितने समर्थन की उम्मीद वे जता रहे थे, उतनी भीड़ मुंबई के आजाद मैदान में नजर नहीं आई। मराठा आरक्षण को लेकर अब तक 6 लोग खुदकुशी कर चुके हैं। मराठा क्रांति मोर्चा मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहा है।

 

 

महाराष्ट्रा में 4 करोड़ मराठा आबादी
बता दें की महाराष्ट्र में 33 फीसदी (4 करोड़) मराठा आबादी है। मराठा समाज के लोग 16% आरक्षण मांग रहे हैं। समाज के लोग पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरी में आरक्षण, महाराष्ट्र में 72 हजार की मेगा भर्ती पर रोक और शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। समाज के लोग दलित अत्याचार कानून के गलत इस्तेमाल का भी विरोध कर रहे हैं।

 

 

16 फीसदी आरक्षण की मांग
मराठा सामज के लोग महाराष्ट्र में 16 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों से जारी मराठा आंदोलन के दौरान कई शहरों में हिंसा और अगजनी हो चुकी है। पुलिस अब तक सैकड़ों मराठा नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। मराठा नेताओं का कहना है कि गिरफ्त में लिए गए लोगों को जब तक नहीं छोड़ा जाता, उनका जेल भरो आंदोलन जारी रहेगा।

 

बिना चेहरे का आंदोलन
मराठ आंदोलन वैसे तो 2 साल से चल रहा है। लेकिन 2016 में मराठा समाज की नाबालिग से गैंगरेप के बाद आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था। उस समय लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए थे। औरंगाबाद में एक युवक के कुछ दिनों पहले खुदकुशी करने से आंदोलन हिंसक हो गया था। सीएम फडणवीस ने विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण देने का एलान किया है। इस आंदोलन का कोई चेहरा नहीं है।

Similar News