33 कार्यक्रमों में भाग लेकर 3 देशों की यात्रा से लौटे PM मोदी

33 कार्यक्रमों में भाग लेकर 3 देशों की यात्रा से लौटे PM मोदी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-28 03:17 GMT
33 कार्यक्रमों में भाग लेकर 3 देशों की यात्रा से लौटे PM मोदी

टीम डिजिटल, नई दिल्ली।  तीन देशों की सफल यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह दिल्ली लौटे हैं। पीएम के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने बड़ी गर्म-जोशी के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी की 95 घंटे की यात्रा शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है। इतने कम समय में पीएम मोदी ने बखूबी अपनी सारी मीटिंग्स अटेंड की।

यात्रा के दौरान मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की हैं। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती हैं। इस यात्रा में पीएम के करीब 33 घंटे का समय एयर इंडिया बोइंग की उड़ान में ही बिताया है। काफी कम वक्त में पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ गर्मजोशी से मुलाकात व पुर्तगाल में विज्ञान, तकनीकी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। यात्रा के आखिरी दौर में मंगलवार को नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां पर रहने वाले पासपोर्ट का रंग कोई भी क्यों ना हो लेकिन पासपोर्ट के रंग बदलने से खुन के रिश्ते नहीं बदलते।

Similar News