ईवीएम पर सवाल उठा कर अभी से हार के बहाने ढूँढ रहा है विपक्ष -पीएम मोदी

ईवीएम पर सवाल उठा कर अभी से हार के बहाने ढूँढ रहा है विपक्ष -पीएम मोदी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-20 10:19 GMT
हाईलाइट
  • '2019 के चुनाव में हार से पहले ही विपक्ष ने ढूंडा बहाना'
  • अभी से EVM पर सवाल उटाने शुरू किये विपक्ष ने- मोदी
  • पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा करारा तंज
  • ममता बनर्जी के महागठबंधन पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। "विपक्ष ने चुनाव से पहले ही हार के बहाने सोच लिए", ये कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुए पीएम मोदी ने रविवार को विपक्ष पर करारा तंज कसा, पीएम ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने अभी से ईवीएम पर सवाल उठा कर चुनाव से पहले ही हार के बहाने खोज लिए हैं। शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ महागठबंधन कर शक्ति प्रदर्शन किया था। इस गठबंधन पर पीएम ने निशाना साधते हुए कहा, "उन्होंने भी गठबंधन किया है और हमने भी किया है। उन्होंने दलों के साथ गठबंधन किया है और हमने देश की सवा सौ करोड़ जनता से किया है। आप लोग बताइए कौन सा गठबंधन ज्यादा बढ़िया है।"

पीएम मोदी ने मुंबई में कोल्हापुर के बूथ वर्कर्स से बातचीत में ईवीएम को लेकर सवाल उठाने पर विपक्ष पर निशाना साधा, "ये लोग अभी से ही हार को लेकर बहाने खोजने लगे हैं। ईवीएम को विलन बताने लगे हैं। यह स्वाभाविक है कि हर राजनीतिक पार्टी चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन जब कुछ दलों को जनता का आशीर्वाद मिलता तो वे परेशान हो जाते हैं। वे लोग जनता को बेवकूफ समझते हैं और इसलिए रंग बदल रहे हैं।" 

पीएम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता की रैली पर सवाल उठाते हुए कहा, "वहां मंच पर मौजूद नेताओं में ज्यादातर लोग किसी बड़े नेता के बेटे थे। कुछ ऐसे भी थे जो अपने बेटे-बेटी को सेट करने में लगे हैं। उनके पास धनशक्ति है और हमारे पास जनशक्ति है।" इस बीच पीएम मोदी ने महागठबंधन पर तंज कसा और कहा, कि "ये गठबंधन एक अनोखा बंधन है। ये बंधन तो नामदारों का बंधन है। ये बंधन तो भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, घोटालों, नकारात्मकता और असमानता का गठबंधन है। ये एक अद्भुत संगम है।" 
 

Similar News