महाराष्ट्र के 6 वैज्ञानिक शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित

महाराष्ट्र के 6 वैज्ञानिक शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-01 19:07 GMT
महाराष्ट्र के 6 वैज्ञानिक शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के 6 वैज्ञानिकों को विज्ञान और तकनीक के लिए शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में वर्ष 2016, 2017 और 2018 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इस मौके पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के निदेशक शेखर सी मांडे और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के जिन वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया उनमें वर्ष 2018 का पुणे की भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्था के डॉ थॉमस पुकाडिया को जैव विज्ञान, मुंबई की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्था के डॉ अमित अग्रवाल और आईआईटी मुंबई के डॉ अश्विन गुमास्ते को अभियांत्रिकी विज्ञान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं 2016 के लिए टाटा इन्स्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के डॉ अमलेन्दु कृष्णा को गणित विज्ञान और वर्ष 2017 के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर के डॉ अमित दत्त को चिकित्सा विज्ञान श्रेणी में अनुसंधान तथा मुंबई की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्था के डॉ जी नरेश पटवारी को रसायन विज्ञान के लिए शांति भटनागर पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के रुप में 5 लाख रुपये नकद और प्रमाणपत्र दिया गया।

Similar News