PM मोदी ने कहा- नागरिकों को भरोसा, महिलाओं को सुरक्षा देने वाली हो पुलिस की छवि

PM मोदी ने कहा- नागरिकों को भरोसा, महिलाओं को सुरक्षा देने वाली हो पुलिस की छवि

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-09 04:31 GMT
PM मोदी ने कहा- नागरिकों को भरोसा, महिलाओं को सुरक्षा देने वाली हो पुलिस की छवि

डिजिटल डेस्क, पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि, पुलिस ऐसी छवि बनाए जिससे नागरिक उन पर भरोसा करें और महिलाएं सुरक्षित महसूस करें। महिला के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए प्रधानमंत्री ने पुलिस को नसीहत दी है। पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षकों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि, प्रभावकारी पुलिस व्यवस्था की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।

विभिन्न राज्यों के पुलिस बल की प्रस्तुतियां सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वोत्तम कार्यप्रणाली की व्यापक सूची तैयार की जा सकती है जिसे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपनाया जा सकता है। इस साल आतंकवाद, तटीय सुरक्षा, साइबर चुनौतियां, उग्रवाद और नार्को-आतंकवाद पर रोक जैसी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के अहम पहलुओं पर 11 कोर ग्रुपों में मंथन हुआ।

प्रधानमंत्री ने सक्रिय पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिकतम इस्तेमाल पर बल दिया। मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को लेकर खास दिलचस्पी दिखाई जोकि उनकी एक्ट ईस्ट पॉलिसी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने इन राज्यों के पुलिस महानिदेशकों से विकासपरक योजनाओं के लिए अनुकूल माहौल बनाने को लेकर अतिरिक्ति प्रयास करने का आग्रह किया।

Tags:    

Similar News