अद्भुत नजारा: PM ने शेयर किया बारिश में नहाते मोढेरा के सूर्य मंदिर का मनोरम वीडियो

अद्भुत नजारा: PM ने शेयर किया बारिश में नहाते मोढेरा के सूर्य मंदिर का मनोरम वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-26 08:30 GMT
अद्भुत नजारा: PM ने शेयर किया बारिश में नहाते मोढेरा के सूर्य मंदिर का मनोरम वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के बीच गुजरात के मोढेरा में स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर अद्भुत छटा बिखेर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर को नहलातीं बारिश की बूंदों का मनोरम वीडियो बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लोगों से मंदिर के इस मनोरम दृश्य पर एक नजर डालने को भी कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, बारिश के दिनों में मोढ़ेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर शानदार दिख रहा है। आप भी इस पर एक नजर डालिए। प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद दो घंटे में ही इसे एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।

बता दें कि, यह प्रसिद्ध सूर्य मंदिर गुजरात के मेहसाना जिले में पुष्पावती नदी के किनारे मोढेरा नामक स्थान पर स्थित है। मंदिर अपनी अनोखी स्थापत्य कला के कारण श्रद्धालुओं का मन मोह लेता है। बगैर चूने के प्रयोग से यह मंदिर बना है। पाटन से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में मोढेरा स्थित है।

इस मंदिर का निर्माण सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम ने सन् 1026-1027 ई. में कराया था। भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में आने वाले यह प्रसिद्ध मंदिर ईरानी शैली में बना है। गर्भगृह और सभामंडप के दो हिस्सों में मंदिर बंटा है। सभामंडप के स्तंभों पर रामायण और महाभारत के प्रसंगों को दिखाया गया है।

Tags:    

Similar News