इंडिया की फीमेल जेम्स बॉन्ड के नाम से मशहूर जासूस को पुलिस ने किया अरेस्ट

इंडिया की फीमेल जेम्स बॉन्ड के नाम से मशहूर जासूस को पुलिस ने किया अरेस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-03 06:55 GMT
इंडिया की फीमेल जेम्स बॉन्ड के नाम से मशहूर जासूस को पुलिस ने किया अरेस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लेडी शेरलॉक होम्स और लेडी जेम्स बॉन्ड के नाम से मशहूर देश की पहली प्राइवेट महिला जासूस को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला जासूस पर आरोप है कि उसने अवैध तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स निकलवाकर अपने क्लाइंट्स को मोटी रकम में बेचे हैं। महिला जासूस रजनी सहित पुलिस ने चार जासूसों को गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गौरतलब है कि रजनी पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी हैं और देश की पहली महिला है जिन्होंने प्राइवेट डिटेक्टिव एजंसी खोली थी।  पुलिस का दावा है कि रजनी के खिलाफ कई सबूत मिले हैं।

 

 

ऐसे हुआ पर्दाफाश

पुलिस ने एक फरवरी को समरेश झा नाम के एक जासूस को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए जासूस समरेश ने पुलिस को बताया था कि वह कॉल डिटेल्स को रजनी के कहने पर मोटी कीमत पर बेचता था। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य जासूस संतोष पंडगले और प्रशांत सोनावाणे को नवी मुंबई से हिरासत में लिया है। पुलिस ने रजनी के बयान दर्ज कर लिए  है। ठाणे पुलिस प्रणुख परम बीर सिंह ने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि रजनी ने करीब 5 लोगों के सीडीआर मांगे और खरीदे थे। उन्होंने बताया- इस रैकेट में पंडित की भूमिका स्पष्ट तरीके से सामने आई है। जो भी लोग मामले में शामिल हैं वो देश के किसी भी कोने में छुप जाएं उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

 


ऐसे मिलती थी कॉल डिटेल

पुलिस ने दिल्‍ली के एक व्‍यक्ति पर भी जीरो एफआईआर दर्ज की है। दरअसल पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली का एक शख्स ही रजनी पंडित को CDR यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड उपलब्ध कराता था। हालांकि अभी  पुलिस को इस शख्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही इस शख्स तक भी पहुंच जाएगी और उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 


25 साल की उम्र में की डिटेक्टिव एजेंसी की शुरुआत 

25 साल की उम्र में रजनी ने अपनी डिटेक्टिव एजेंसी की शुरुआत की थी। 1991 में डिटेक्टिव एजेंसी की शुरुआत करने के बाद रजनी ने सबसे पहले अपनी एक दोस्त का केस सॉल्व कर उसकी मदद की थी।  दरअसल उनकी दोस्त किसी गलत संगत में फंस गई थी। जिसका उन्होंने पता लगाया और उसे वहां से निकाला। इसके बाद उन्हें इस काम में दिलचस्पी हो गई।  रजनी पंड़ित के अनुसार वह अभी तक 75,000 केस सॉल्व कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिले हैं।  फिलहाल उनकी टीम में लगभग दो दर्जन लोग काम कर रहे हैं।

 


ये था सबसे चर्चित केस

रजनी पंडित ने नौकरानी बन एक केस को सुलझाया था। इस केस को सुलझाने के लिए उनकी काफी प्रंशसा भी हुई थी। दरअसल एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने पति और बच्चों को मरवा दिया था। इस केस को सुलझाने के लिए रजनी पंड़ित उस महिला के घर में एक नौकरानी बनकर गईं थी। कई दिनों तक काम किया। इस दौरान महिला के कातिल प्रेमी को पकड़वाने के लिए उन्हें खुद की उंगली काट ली थी। डॉक्टर के पास जाने के लिए निकली रजनी पुलिस लेकर घर लौटी और उस कालित प्रेमी को गिरफ्तार करवाया।

Similar News