मुंबई में 86 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से हाहाकार

मुंबई में 86 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से हाहाकार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-01 03:15 GMT
मुंबई में 86 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से हाहाकार
हाईलाइट
  • एलपीजी की कीमतें भी बढ़ी।
  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.68 रुपए।
  • मुंबई में 86 रुपए लीटर पेट्रोल।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, सरकार इनकी बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने में अबतक असफल ही रही है। मुंबई में शनिवार को तेल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई, यहां पेट्रोल 86 रुपए लीटर और डीजल 74.46 रुपए लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने के कारण महंगाई और बढ़ना तय है क्योंकि माल का परिवहन करने वाले वाहनों को भी महंगा पेट्रोल, डीजल खरीदना पड़ रहा है।

 

 

राजधानी में भी बढ़े दाम
शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल की कीमतों में 21 पैसों की तेजी दर्ज की गई। जिसके चलते आज शहर में पेट्रोल 78 रुपए 68 पैसे और डीजल 70 रुपए 42 पैसे लीटर बिक रहा है।

विपक्ष के निशाने पर सरकार 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अत्यधिक टैक्स लगाया गया है, जिससे पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बहुत वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम पहली बार इतने बढ़े हैं, आम लोग इसके कारण तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

 

 

Similar News