मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

IANS News
Update: 2019-11-24 08:30 GMT
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

भोपाल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने जोशी द्वारा मध्य प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।

पूर्व मुख्यमंत्री जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, कैलाश जोशी जी एक ऐसे निष्ठावान नेता थे जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जोशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कैलाश जोशी सादा जीवन उच्च विचार के राजनेता थे। जीवन र्पयत वे मूल्य और सिद्घांतों के प्रति समर्पित रहे। कभी समझौता नहीं किया। उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

जोशी का रविवार सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

Tags:    

Similar News