गुजरात में पीएम मोदी,अमूल चॉकलेट प्लांट सहित कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

गुजरात में पीएम मोदी,अमूल चॉकलेट प्लांट सहित कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-30 04:51 GMT
गुजरात में पीएम मोदी,अमूल चॉकलेट प्लांट सहित कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
हाईलाइट
  • अल्फ्रेड हाई स्कूल में महात्मा गांधी म्‍यूजियम का उद्घाटन करेंगे।
  • आणंद जिले में अमूल के चॉकलेट प्लांट का उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर।

डिजिटल डेस्क,अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले आणंद जिले में अमूल की चॉकलेट प्लांट का उद्घाटन किया है। इसके बाद पीएम राजकोट और कच्छ जिलों का भी दौरा करने के लिए रवाना हो गए है।

 


गुजरात के आणंद में पीएम मोदी का संबोधन-
 

  • यहां पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए अमूल को सशक्तिकरण का मॉडल बताया। पीएम मोदी ने कहा, कुछ सालों में अमूल अपने 75 साल पूरा कर लेगा। हम यह सोचें कि अमूल अपनी 75वीं वर्षगांठ और 2022 के लिए क्या लक्ष्य रख सकता है, जब भारत अपनी आजादी का 75वां साल मना रहा होगा। 
     
  • इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, हम जन धन, वन धन और गोबर धन पर ध्यान दे रहे हैं। जो हमारे किसानों की मदद करेगा। विश्व के विभिन्न हिस्सों में हमने देखा है कि समाजवाद और पूंजीवाद क्या है। लेकिन अमूल सरदार पटेल के जरिये हमने अलग रास्ता देखा है। यहां न सरकार और न उद्योगपति फैसला लेते हैं, ये लोग ही हैं जो मायने रखते हैं। यह अनोखा मॉडल है। 
     
  • पोषण के लिए न्यूट्रीशन के लिए हमारे देश में बहुत कुछ करना चाहिए। मेरा कन्विक्शन रहा है की हमारे यहा मां और बच्चा अगर स्वस्थ होंगे तो हिंदुस्तान कभी बीमार नहीं होगा और हमारा भारत भी स्वस्थ बन सकता है।
     
  • हमारे देश में एक समय था जब हम अभाव के प्रभाव में जीते थे। तब शासन की निर्णय प्रक्रिया अलग हुआ करते थी। आज हमारे सामने संकट अभाव का नहीं है, आज देश के अंदर चुनौती विपुलता की है। 
     



 

 

Similar News