प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,कहा- भयंकर मंदी पर चुप्पी खतरनाक

प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,कहा- भयंकर मंदी पर चुप्पी खतरनाक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-19 10:21 GMT
प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,कहा- भयंकर मंदी पर चुप्पी खतरनाक
हाईलाइट
  • अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बोला हमला
  • प्रियंका ने सवाल किया है कि
  • आखिर देश में भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बाद विभिन्न क्षेत्रों में पनपे रोजगार संकट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने आरोप लगाया कि इस "भयंकर मंदी" पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। इतना ही नहीं उन्होंने सवाल भी किया है कि इस स्थिति के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है? 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है। कंपनियों का काम चौपट है। लोगों को काम से निकाला जा रहा है, भाजपा सरकार मौन है। आखिर देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है?

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ मंदी के कारण कई उद्योगों में की गई छंटनी और कंपनियों में काम बंद होने से संबंधित कुछ समाचार रिपोर्ट्स को भी शेयर किया है। इससे पहले प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है।

प्रियंका ने अखबारों में छपी कुछ खबरें भी शेयर कीं, जिसके मुताबिक वाहनों की बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई है। ऑटो क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों की नौकरी जाने का खतरा है। कई कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News