आरक्षण के मुद्दे पर बोलीं प्रियंका- RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक

आरक्षण के मुद्दे पर बोलीं प्रियंका- RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-20 08:54 GMT
आरक्षण के मुद्दे पर बोलीं प्रियंका- RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक
हाईलाइट
  • RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक है- प्रियंका गांधी
  • प्रियंका गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर किया जुबानी हमला
  • शायद पीएम मोदी आरएसएस के विचारों का सम्मान नहीं करते हैं- प्रियंका गांधी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली।आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ""RSS का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है। RSS ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है। बहस तो शब्दों का बहाना है मगर RSS-BJP का असली निशाना सामाजिक न्याय है, लेकिन क्या आप ऐसा होने देंगे ?"

 

इससे पहले प्रियंका गांधी ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मामले को देखकर लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ""तो आरआरएस ने घोषणा कर दी है कि समाज में सभी मुद्दों का समाधान सौहार्दपूर्ण संवाद के माध्यम से होना चाहिए?""प्रियंका ने कहा, मुझे लगता है कि या तो मोदी जी और उनकी सरकार आरएसएस के विचारों का सम्मान नहीं करते या फिर या फिर यह नहीं मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में कोई मुद्दा है।

 

गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कथित तौर पर कहा था कि जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं उन लोगों के बीच इस पर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बातचीत होनी चाहिए। प्रियंका ने आज उसी बात पर ट्वीट के जरिए बीजेपी और आरएसएस पर वार किया है। 

 

Tags:    

Similar News