प्रियंका गांधी वाड्रा को हुआ डेंगू, अस्पताल में कराया भर्ती

प्रियंका गांधी वाड्रा को हुआ डेंगू, अस्पताल में कराया भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-25 10:25 GMT
प्रियंका गांधी वाड्रा को हुआ डेंगू, अस्पताल में कराया भर्ती

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। उन्हें तेज बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका डेंगू टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 

अस्पताल के चैयरनैन डॉ. डी एस राणा ने बताया की 23 अगस्त को प्रियंका को बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका डेंगू टेस्ट पॉजीटिव आया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और रिकवरी कर रहीं हैं। प्रियंका की देखभाल सीनियर डॉक्टर अरूप बासू कर रहें हैं। आपको बता दें कि दिल्‍ली में डेंगू के 657 केसों को रिकॉर्ड किया गया है। इनमें से 325 मरीज दिल्‍ली के हैं और 332 अन्‍य राज्‍यों के हैं। इनका दिल्‍ली के विभिन्‍न अस्‍पतालों में उपचार हुआ है। दक्षिण दिल्‍ली म्‍युनिसिपल कारपोरेशन के तहत आने वाले क्षेत्रों में सर्वाधिक 64 डेंगू के मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।
 

Similar News