ईद की नमाज के बाद हिंसक झड़प, सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजों ने किया हमला

ईद की नमाज के बाद हिंसक झड़प, सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजों ने किया हमला

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-22 06:09 GMT
हाईलाइट
  • ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला।
  • पत्थरबाजों ने दिखाए आईएसआईएस और पाकिस्तान के झंडे।
  • सुरक्षा बल ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों ने श्रीनगर और अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थरबाजी की। इस घटना में दर्जनभर लोगों के घायल होने की खबर है। श्रीनगर में बुधवार को ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों ने पाकिस्तान के झंडे भी लहराए। कुछ पत्थरबाज आईएसआईएस के झंडे भी लिये हुए थे। सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे पहले पुलवामा में आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता शब्बीर अहमद बट की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।

 

 

 

कुलगाम में पुलिसकर्मी की हत्या

वहीं बकरीद के मौके पर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भी आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मार की हत्या कर दी। फयाज अहमद नाम का पुलिसकर्मी कुलगाम के अवगाम गांव में मस्जिद में नमाज पढ़ कर बाहर आ रहा था। तभी आतंकियों ने उसे गोली मार दी। फयाज अहमद स्पेशल पुलिस अफसर के तौर पर काम कर रहे थे, हाल ही में उन्हें प्रमोशन मिला था और वह कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात होने वाले थे।

 

 

ईद-उल-फितर पर किया गया था हमला 

जून में ईद उल फितर के मौके पर अनंतनाग में पत्थबाजों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया था। ईद की नमाज के बाद वहां पर तैनात सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजों ने हमला किया था। पत्थरबाजों ने सीआरपीएफ के जवानों पर पथराव किया। जिसके बाद सुरक्षा बलों और पत्थरबाजों के बीच झड़प शुरू हो गई थी। स्थिति पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान पत्थरबाजों ने भी सड़कों पर टायर भी जलाए साथ ही ISIS और पाकिस्तान के झंडे भी लहराए। इस पत्थरबाजी में कुछ स्थानीय लोगों के घायल होने की खबर भी मिली थी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में भी पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी। जानकारी के मुताबिक, पुलवामा के नवपुरा में सैन्य कर्मियों की गश्त के दौरान लोगों के एक ग्रुप ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने भी हवा में गोलियां चलाईं थी। इस बीच एक युवक की मौत हो गई जबकि एक लड़की घायल हुई है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने ईद के दिन नापाक हरकर करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सीजफायर उल्लंघन किया। पाकिस्तान की फायरिंग में सेना का 21 वर्षीय जवान बिकास गुरुंग शहीद हो गया। 

 

Similar News