पंचकूला हिंसा: 43 मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में सबसे ऊपर हनीप्रीत

पंचकूला हिंसा: 43 मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में सबसे ऊपर हनीप्रीत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-18 08:29 GMT
पंचकूला हिंसा: 43 मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में सबसे ऊपर हनीप्रीत

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम इन्सां को रेप मामले में सजा सुना गई थी। सीबीआई की विशेष अदालत में सजा ऐलान होते ही बड़ी संख्या में राम रहीम के समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इस हिंसा साजिश रचने वालों पर हरियाणा पुलिस शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने 43 नामों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मोस्ट वांटेड दंगा आरोपियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में हनीप्रीत इंसां का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। 43 नामों की ये लिस्ट को हरियाणा पुलिस की वेबसाइट पर जारी की है।

लिस्ट में दूसरा नाम आदित्य इंसां का है। आदित्य इंसां डेरा सच्चा सौदा का प्रवक्ता है। राम रहीम के जेल जाने के बद से ही हनीप्रीत और आदित्य फरार हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़े-बॉलीवुड सितारे जो नजर आए बलात्कारी बाबा राम रहीम के साथ , देखें फोटो

गौरतलब है कि पंचकूला में हुई इस हिंसा में करीब 40 लोगों की जान गई थी। इसके साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राम रहीम के समर्थकों ने उस दौरान काफी उत्पात मचाया था। हिंसा में मीडिया ओबी वैन में आग लगा दी गई थी और रिपोर्ट्स पर भी हमले कए गए थे।

नेपाल बॉर्डर पर हनीप्रीत की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में बॉर्डर पर भी टीम भेज दी हैं। पुलिस को शक है कि वो नेपाल भाग गई है। पुलिस ने हनीप्रीत की कथित तस्वीरों को अपनी टीम को दिया है और अपनी टीमों से कहा है कि वो बुर्का या मुखौटा पहनने वाली महिलाओं पर जरूर नजर रखें। राम रहीम के और भी सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है और हरियाणा पुलिस ने अब उन अनुयायियों की तस्वीरें भी निकाली हैं जो गायब हैं। गायब हुए डेरा कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में फोन नंबर, व्हॉट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई हैं।

नोटिस में साफतौर पर कहा गया है पंचकूला में हिंसा फैलाने वालों के बारे में अगर कोई भी व्यक्ति कोई जानकारी देगा तो उसकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। ज्यादातर आरोपियों की पहचान हिंसा के दौरान की सामने आई तस्वीरों और वीडियो से की जा चुकी है। उनके हाथों में लाठी, हथियार आदि दिखाई दे रहे हैं। 

Similar News