विधानसभा चुनाव से पहले 'ध्यान शिविर' में राहुल, कंबोडिया में बिताएंगे समय !

विधानसभा चुनाव से पहले 'ध्यान शिविर' में राहुल, कंबोडिया में बिताएंगे समय !

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-06 06:27 GMT
विधानसभा चुनाव से पहले 'ध्यान शिविर' में राहुल, कंबोडिया में बिताएंगे समय !

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायनाड सांसद राहुल गांधी बैंकॉक नहीं बल्कि कंबोडिया गए हुए है। जहां राहुल 5 दिन तक लगने वाले ध्यान शिविर में समय बिताएंगे। वहां से लौटने के बाद राहुल गांधी हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे। इससे पहले सोशल मीडिया में राहुल गांधी के बैंकॉक चले जाने की खबर जोरशोर से वायरल हो रही थी।

 

 

दरअसल हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच शनिवार को BJP ने राहुल के बैंकॉक जाने का दावा किया था। हरियाणा के BJP नेता जवाहर यादव ने ट्वीट करते हुए बताया था कि विधानसभा चुनाव के ठीक 10 दिन पहले राहुल गांधी बैंकॉक चले गए। इसके बाद से ही ट्वीटर में बैंकॉक तेजी से ट्रेंड करने लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो कांग्रेस ने राहुल के बैंकॉक जाने की खबर को महज एक अफवाह बताते हुए उनके कंबोडिया में आयोजित 5 दिनों के शिविर में ध्यान लगाने की जानकारी दी है।

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए कंबोडिया से लौटने के बाद राहुल महाराष्ट्र और हरियाणा में 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के तक चुनावी रैलियों और रोड शोज़ में हिस्सा लेंगे। वहीं कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक भी प्रचार अभियान में अपनी भागीदारी देंगे।

Tags:    

Similar News