रक्षा मंत्री गोवा में मछली खरीद रहे थे और मोदी जी ने राफेल कॉन्ट्रैक्ट बदल दिया - राहुल गांधी

रक्षा मंत्री गोवा में मछली खरीद रहे थे और मोदी जी ने राफेल कॉन्ट्रैक्ट बदल दिया - राहुल गांधी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-26 12:51 GMT
रक्षा मंत्री गोवा में मछली खरीद रहे थे और मोदी जी ने राफेल कॉन्ट्रैक्ट बदल दिया - राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, सौंदत्ती। राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नेरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया है। कर्नाटक के सौंदत्ती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि "रक्षा मंत्री गोवा में थे, मछली की दुकान में मछली खरीद रहे थे और उनको पता भी नहीं था कि मोदी जी ने राफेल का कॉन्ट्रैक्ट बदल दिया।" राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले का भी सवाल उठाया। उन्होंने बीजेपी पर व्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में व्यापम स्कैम करके बीजेपी के लोगों ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दिया।"

इससे पहले भी राहुल गांधी कई बार पीएम पर राफेल डील को लेकर हमला बोल चुके है। कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था, जिसमें राफेल डील और PNB स्कैम को लेकर सवाल खड़े किए थे। राहुल ने अपने ट्वीट में कहा "मोदी जी, पिछले महीने मन की बात प्रोग्राम के लिए मेरे सजेशंस को आपने नजरअंदाज किया था। आप अपने प्रोग्राम के लिए आइडियाज़ क्यों मांगते हैं, जबकि आप दिल से इस बात को जानते हैं कि भारत आपसे क्या सुनना चाहता है?" इस ट्वीट में राहुल ने मन की बात प्रोग्राम के लिए फिर से सुझाव देते हुए कहा कि "नीरव मोदी की 22 हजार करोड़ की लूट और भागने पर और 58 हजार करोड़ के राफेल स्कैम पर बोलें। आपके उपदेशों का मैं इंतजार कर रहा हूं।"

क्या है राफेल डील? 
भारत ने 2010 में फ्रांस के साथ राफेल फाइटर जेट खरीदने की डील की थी। उस वक्त यूपीए की सरकार थी और 126 फाइटर जेट पर सहमित बनी थी। इस डील पर 2012 से लेकर 2015 तक सिर्फ बातचीत ही चलती रही। इस डील में 126 राफेल जेट खरीदने की बात चल रही थी और ये तय हुआ था कि 18 प्लेन भारत खरीदेगा, जबकि 108 जेट बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में असेंबल होंगे यानी इसे भारत में ही बनाया जाएगा। फिर अप्रैल 2015 में मोदी सरकार ने पेरिस में ये घोषणा की कि हम 126 राफेल फाइटर जेट को खरीदने की डील कैंसिल कर रहे हैं और इसके बदले 36 प्लेन सीधे फ्रांस से ही खरीद रहे हैं और एक भी राफेल भारत में नहीं बनाया जाएगा।

Similar News