मां के बाद नए साल का जश्न मनाने गोवा पहुंचे राहुल गांधी

मां के बाद नए साल का जश्न मनाने गोवा पहुंचे राहुल गांधी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-31 08:39 GMT
मां के बाद नए साल का जश्न मनाने गोवा पहुंचे राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, पणजी। नए साल का जश्न मनाने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले से ही गोवा में थी। अब खबर है कि राहुल गांधी भी गोवा पहुंच गए है। बताया जा रहा है की राहुल शनिवार देर रात गोवा पहुंचे है। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष शांताराम नाईक ने कहा कि उन्हें राहुल के दौरे की जानकारी नहीं थी। कांग्रेस के आदर्शों के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के निजी दौरे को अत्यंत गोपनीय रखा जाता है। 

 

वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि छुट्टियां बिताने के लिए गोवा गांधी परिवार का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। इस दौरान हम उन्हें कोई कॉल नहीं करते हैं जब तक वह हमें खुद न आमंत्रित करें।" 

मालूम हो कि पिछले साल भी राहुल गांधी ने उनकी मां और बहन प्रियंका गांधी के साथ गोवा में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। पिछले कुछ सालों से सोनिया गांधी इस रिसॉर्ट में आती रही हैं।

 

6 दिसंबर को पार्टी की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी की ये पहली छुट्टी है। इस पहले वह छुट्टियों को लेकर सुर्खियों में बने रहते थे। आखिरी छुट्टी उन्होंने संसद के मॉनसून सत्र से पहले ली थी। इस दौरान वह अपनी ग्रैंडमदर के पास गए थे।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी राहुल गांधी को सौंपने के बाद सोनिया गांधी गोवा में पहले से ही छुट्टिया बिता रही है। सोनिया गांधी की साइकिल चलाते हुए एक फोटो भी सामने आई थी। सोनिया गांधी गोवा के होटल लीला में रुकी हैं। सोनिया की जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमे वो काफी रिलेक्स मूड में दिखाई दे रही थीं। सोनिया गांधी को वहां पर उन्हें पर्यटकों के साथ खुलकर बातचीत करते भी देखा गया था। सोनिया गांधी को इस दौरान नाश्ते की मेज पर मसाला डोसा के तैयार होने का इंतजार करते देखा गया। गोवा में सोनिया अपना समय किताबों को पढ़ने में और योगा करने भी भी बिता रही हैं।

सोनिया को अस्थमा की बीमारी है। ऐसे में उनके डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली से बाहर जाने का सुझाव दिया था। माना जा रहा है कि सोनिया ने इसलिए गोवा को छुट्टियों के लिए चुना।

Similar News