चुनावी समर में उतरेंगे राहुल, 13 और 15 को महाराष्ट्र में करेंगे सभा  

चुनावी समर में उतरेंगे राहुल, 13 और 15 को महाराष्ट्र में करेंगे सभा  

Tejinder Singh
Update: 2019-10-10 14:58 GMT
चुनावी समर में उतरेंगे राहुल, 13 और 15 को महाराष्ट्र में करेंगे सभा  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आखिरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चुनावी समर में उतरने का फैसला कर लिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आगामी 13 अक्टूबर को लातूर जिले की औसा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार बसवराज पाटील के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन मुंबई में भी राहुल की जनसभा होगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नंदुरबार और नागपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने वाली हैं। उनकी रैलियों की तिथि अभी तय नहीं हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष 15 या 16 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरे पर आ सकती हैं।

राहुल 13 व 15 को महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी सभा 
राहुल गांधी 14 अक्टूबर को वे हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। कांग्रेस ने राहुल के चुनावी दौरे की तारीखों का तो खुलासा किया है, परंतु उनके चुनावी सभाओं के लिए नियत जगहों की जानकारी अभी नहीं दी है। पार्टी का कहना है कि दोनों राज्यों में प्रस्तावित चुनावी रैलियों के लिए सुरक्षा संबंधी अनुमति मिलने के बाद रैली स्थलों की जानकारी दी जाएगी। हालांकि सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी 13 अक्टूबर को महाराष्ट्र के लातूर और धारावी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 14 अक्टूबर को वे हरियाणा जाएंगे। फिर 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर और पुणे ग्रामीण में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। माना जा रहा है कि इसके अलावा भी एक-दो जगहों पर राहुल की सभा हो सकती है।
 

Tags:    

Similar News