MP, CG के बाद राजस्थान में भी राहुल का वादा पूरा, किसानों का कर्ज हुआ माफ

MP, CG के बाद राजस्थान में भी राहुल का वादा पूरा, किसानों का कर्ज हुआ माफ

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-19 15:29 GMT
MP, CG के बाद राजस्थान में भी राहुल का वादा पूरा, किसानों का कर्ज हुआ माफ
हाईलाइट
  • इस फैसले से राज्य पर करीब 18
  • 000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान कर्ज माफी का ऐलान किया है।
  • सीएम ने कहा कि वह किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करेंगे।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। बीजेपी शासित तीन राज्यों में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए वादे को पूरा करती नजर आ रही है। राहुल गांधी द्वारा किए गए किसान कर्ज माफी के वादे को कांग्रेस द्वारा शासित तीसरे राज्य यानि राजस्थान सरकार ने भी पूरा कर दिया है। बुधवार को राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की। सीएम ने कहा कि वह किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करेंगे।

राजस्थान किसानों का कर्ज माफ करने वाला तीसरा कांग्रेस शासित और देश का चौथा राज्य है। इससे पहले मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सीएम भुपेश बघेल भी किसान कर्ज माफी का ऐलान कर चुके हैं। इसके अलावा असम ने भी किसान कर्ज को माफ किया था। 

 

 

राजस्थान सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से राज्य पर करीब 18,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा। इससे पहले MP, CG और असम ने भी कर्ज माफ किया था। वहीं गुजरात सरकार ने भी एक्शन लेते हुए लोगों के बिजली बिल को माफ कर दिया था। 

असम और गुजरात द्वारा कर्ज माफ करने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने असम और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को गहरी नींद से जगा दिया है। हालांकि प्रधानमंत्री अब भी सो रहे हैं। हम उन्हें भी जगाएंगे। जब तक पीएम किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते, तबतक कांग्रेस और विपक्षी दल उन्हें चैन से सोने नहीं देंगे।" 

बता दें कि कांग्रेस ने पांच राज्यों में चुनाव से पहले किसान कर्ज माफी को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में लोगों से वादा करते हुए कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

Similar News